कोमाखान : धान के बोनस की बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

कोमाखान : धान के बोनस की बात को लेकर मारपीट

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली में धान के बोनस की बात को लेकर मारपीट की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम सराईपाली निवासी दीना बाई पांड़े ने पुलिस को बताया की 7 फरवरी की रात वह खाना खाकर घर के सदस्यों के साथ TV देखते बातचीत कर रही थी, तभी रात्रि करीब 09:30 बजे उसके चाचा ससुर राजकुमार पांड़े पुराने बेचे हुये धान के बोनस के पैसे की बात को लेकर घर के सामने गली में दीना बाई के ससुर देवी सिंह पांड़े को गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था. दीना बाई और उसके ससुर देवी सिंह, सास श्यामता बाई व ननंद धरमीन घर के सामने गली में गये और राजकुमार पांड़े को बोले कि क्यों इस तरह गंदी गंदी गाली दे रहे हो.

उसी समय राजकुमार पांड़े की पत्नी जुक्ति बाई एवं उसकी लड़की दुलौरिन व चुम्मन भी वहां पर आ गये और सभी मिलकर पुराने धान बोनस के पैसे की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे और तुम लोगों को जान से मार देंगे कहते हुये दीना बाई को जुक्ति बाई, दुलौरिन और चुम्मन मारने के लिये पकड़ लिये, तब राजकुमार पाड़े ने दीना बाई को हाथ मुक्का से मारपीट की. देवी सिंह व श्यामता एवं धरमीन झगड़ा को छुड़ाने आये तो उन्हे भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये सभी हाथ मुक्का से मारपीट किये, उसके बाद वे सभी लोग अपने घर चले गये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजकुमार पांड़े, जुक्ति पांड़े, दुलौरिन पांड़े व चुम्मन पांड़े के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें