सांकरा : ईंट के तुकड़े से की मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : ईंट के तुकड़े से की मारपीट, केस दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लारीपुर में ईंट के तुकड़े से चोट पहुँचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

ग्राम लारीपुर निवासी छबिलाल यादव ने पुलिस को बताया की उसका छोटा भाई भुजबल यादव अपने बटवारा जमीन में मकान बना रहा है. आने-जाने के रास्ता कम छोड़ने की बात को लेकर रविलाल ने अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे ईंट के तुकड़े से मारपीट किया, जिससे छबिलाल को चोट लगी है. 

घटना के बाद रविलाल वहां से भाग गया. घटना के समय उपस्थित भुजबल और खुलु घटना को देखे और सुन हैं. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रविलाल यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें