यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार बस में घुस... - CG Sandesh

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार बस में घुसी, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की तस्वीर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। अनियंत्रित बस के चलते कार सवार लोगों की जान चली गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुुटी है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक डबल देकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

इस टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इसी दौरान पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर बस में घुस गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बस में सवार कुछ भी घायल हुए हैं। घटना मथुरा के थाना महावन क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पहुंचे। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर संज्ञान लिया है। घायलों के उपचार के तत्काल इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीएम योगी ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें