बसना : फिक्स डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 34 मरीजों का किया... - CG Sandesh

बसना : फिक्स डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 34 मरीजों का किया गया नि:शुल्क इलाज

12 फरवरी क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ. पी. कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नीलू घृतलहरे डीपीएम एनएचएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्देशन पर फिक्स डे शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में 34 मानसिक रोग के मरीजों को निःशुल्क दवाई के साथ मनो-सामाजिक परामर्श दिया गया. साथ ही नशे की लत की टोबेको यूजर को एँटी गम भी दिया गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना डॉ. जे. पी. प्रधान बीएमओ, लोकेश कुमार पटेल आर एम ऐ , ढोलचंद नायक बीपीएम एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, टेकलाल नायक एमीई, गौतम यादव केस रजिस्ट्री असिस्टेंट व मेघा ताम्रकार तम्बाकू नियंत्रण टीम उपस्थित हुये.


अन्य सम्बंधित खबरें