बसना : पत्नी की स्कार्फ से गला घोटकर की हत्या
दहेज़ के नाम पर करता था प्रताड़ित
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर से पति द्वारा पत्नी की स्कार्प से गला घोटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू मिरी (23) की शादी ग्राम गढ़फुलझर निवासी याराम मिरी पिता प्यारीलाल मिरी उम्र 25 साल से हुई थी. याराम मिरी दहेज के नाम से खुशबू को प्रताड़ीत करता था.9 फरवरी को वायारम, खुशबू से झगड़ा-विवाद कर स्कार्फ से गला घोटकर जान से मार दिया. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी यारम मिरी के खिलाफ भादवि की धारा 304 बी के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें