सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ बसना... - CG Sandesh

सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ बसना, सरायपाली सहित जिले के अलग-अलग थानों में केस दर्ज

महासमुंद जिले के बसना, सरायपाली सहित अलग-अलग थानों में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपियों ने अपने मोबाईल नंम्बर से इंटरनेट का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर महिलाओ एवं बच्चो का अश्लील विडियो अपलोड किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 67, 67 ए, 67 बी सुचना पौधोगिकी अधि. 2000 के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया गया है.

मामले में बसना थाने में ग्राम जमदरहा निवासी दिगम्बर बरीहा पिता रामसिंग उम्र 32 साल, सरायपाली थाने में मोबाइल नम्बर 81095xxxxx के धारक दिर्धा थापा टेक बहादुर निवासी वार्ड नं 2 ईमलीभाठा महासमुंद तथा मोबाइल नंबर 76930 xxxxx के धारक सेत कुमार भोई पिता अर्जुन निवासी तिलईपाली, सरायपाली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इसी प्रकार महासमुंद थाने में बसंत सागर पिता धरम सिंग निवासी रेल्वे कालोनी महासमुंद, पिथौरा थाने में ईश्वरी बाई पति यशंवत निवासी वार्ड नं. 4 कौहाकुड़ा, तुमगांव थाने में कुलेश्वर निषाद पिता देवनाथ निवासी बजरंग नगर बीरगांव, रायपुर तथा कुनाल चन्द्राकर पिता हेमंत निवासी पुरानी बस्ती सिरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इसी तरह बागबाहरा थाने में सौरभ चन्द्राकर पिता मनहरण निवासी झलप चौक बागबाहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें