बसना : सरस्वती शिशु मन्दिर मे हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव
बसना : सरस्वती शिशु मन्दिर गढ़फुलझर मे बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजन के साथ ही साथ मातृ पितृ पूजन एवं मातृ सम्मेलन बड़े धूम धाम से संपन्न हुआ इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पांडे, कलावती पांडे, मोहनी गजेंद्र तथा भारती प्रधान अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही साथ मे त्रिविक्रम प्रधान सर जी, कुशल गजेंद्र सर एंव समिति के सदस्यों के रूप में पुरुषोत्तम पांडे, कमल चंद प्रधान, श्याम लाल पांडे, विजय पांडे जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 21 युगल दंपतियों के द्वारा यज्ञ मे यजमान की भूमिका निभाई गई सभी पलको की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश स्थापना के बाद यज्ञ हवन के उसके पश्चात 21 शिशुओ का विद्यारंभ संस्कार किया गया।
छोटे छोटे बच्चों के द्वारा मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम के साथ साथ मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़ फुलझर के आस पास की 25 गांवों की माताओं की उपस्थिति 140 थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर त्रिपाठी, आचार्य छेदीराम बंजारा, अशोक सांडे, प्रवीण पसायत, ललित दास, खीरोद यादव, पुरंदर साव के साथ ही साथ कु. अंजली प्रधान, कु.डीलेश्वरी बर्गे, कु.भारती मांझी, कु रसना पांडे, कु मेधा साहू, श्रीमती वर्षा रानी पांडे का सराहनीय योगदान रहा विद्यालय के भैया बहनो की मनमोहक प्रस्तुति एवं प्रधानाचार्य जी के सफल संचालन से इस कार्यक्रम का धूम धाम से समापन हुआ। उक्त जानकारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।