बसना : बंसुला स्कूल में मनाया गया बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस
बसना : शासन के आदेशानुसार प्रा एवं पूर्व मा शाला बंसुला में सरस्वती पूजन एवं मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में सरपंच रजनी साव, पूर्व प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा, शौकीलाल बारीक़ उपस्थित थे! सर्वप्रथम अतिथियो के माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत दिनेश डड़सेना एवं प्रवीर कुमार बेहेरा दोनों प्रधान पाठकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया! तत्पश्चा छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा माता-पिता के बारे में अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया! सभी बच्चों ने अपने माता-पिता का तिलक एवं आरती कर पूजन किया! इस कार्यक्रम में लगभग सौ पालक उपस्थित थेl कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेस साव,सुजाता प्रधान, अनीता साहू,सीता साहू, पुष्पांजलि, चमेली सागर का विशेष योगदान रहा l कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश कुमार भोई के द्वारा किया गया l अंत में आभार प्रदर्शन दिनेश डडसेना सर के द्वारा किया गयl