बसना और सांकरा पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को... - CG Sandesh

बसना और सांकरा पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को किया सुपूर्द

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल बरामद...

महासमुंद पुलिस अधीक्षक अशुतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे व अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली अभिषेक केसरी की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के थाना क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है. इसका असर अब दिखने लगा है, लोग मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं.

इसी तारतम्य में थाना बसना में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसे थाना बसना पुलिस द्वारा 02 नग गुम मोबाईल को ढुंढकर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना बसना पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बसना पुलिस लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर भी पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही में निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, सीसीटीएनएस ऑपरेटर संजय सोनी, सुधीर प्रधान, कमल किशोर साहू का विशेष योगदान रहा।

थाना सांकरा द्वारा एक नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द

थाना सांकरा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसे थाना सांकरा द्वारा एक नग गुम मोबाईल को ढुंढकर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना सांकरा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सांकरा पुलिस लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर भी पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर सीसीटीएनएस ऑपरेटर आर. 44 नीलकंठ नायक, आर. 616 रामेश्वर सोनी का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें