सांकरा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत - CG Sandesh

सांकरा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सागुनढाप चौक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बगारदरहा निवासी अर्जुन साव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 15 फरवरी को सुबह करीबन 07:15 बजे वह अपने घर बगारदरहा से अपने छोटे भाई गोविंद साव के दोनों बच्चे रौनक साव एवं डिंपल साव को संत अन्ना स्कूल छोड़ने सांकरा जा रहा था. इसी दौरान सागुनढाप चौक के पास पीछे से आ रही बिना नंबर के ट्रेक्टर ने अर्जुन साव के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 K 3557 को चपेट में ले लिया. 

हादसे में मोटर सायकल में सवार तीनों लोग गिर गये, जिससे डिंपल साव के ऊपर ट्रेक्टर का चक्का चढ़ गया, जिससे डिंपल साव की मौके पर ही मौत हो गई. रौनक साव व अर्जुन साव को हल्की चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें