बडे मियां छोटे मियां का टाइटल ट्रैक इस दिन होगा रिलीज, अक्षय... - CG Sandesh

बडे मियां छोटे मियां का टाइटल ट्रैक इस दिन होगा रिलीज, अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्टर

मुंबई। अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में फैंस को जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इतंजार है। इसी बीच निर्माताओं ने टाइटल ट्रैक के रिलीज डेट की घोषणा की है। टाइटल ट्रैक 19 फरवरी को रिलीज होगा। इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने एक पोस्टर जारी किया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में पोस्टर को शेयर कर लिखा कि, बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल…3 तीन बाकी है! बड़े मियां छोट मिया’ टाइटल ट्रैक 19 फरवरी को रिलीज होगा। बने रहें!



बता दें कि फिल्म का निर्माण एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स के बैनर तले जफर, जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा द्वारा किया गया है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, स्कॉटलैंड, लंदन, ल्यूटन, अबू धाबी और जॉर्डन में की गई है। वहीं फिल्म के रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ईद पर रिलीज होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें