बसना : स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास... - CG Sandesh

बसना : स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सभागार में संपन्न

सीएचएमओ डॉ.पी.कुरेशिया के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय आयुष्मान भारत अन्तर्गत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् विकासखंड बसना में डॉ.जे पी प्रधान बीएमओ स्वास्थ्य विभाग बसना एवं जे आर डहरिया बीईईओ शिक्षा विभाग बसना के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड बसना के 30 प्राचार्य एवं 30 संकुल समन्वयक को  स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सभागार -बसना में दिया गया ।

मास्टर ट्रेनर श्री वारिश कुमार द्वारा विकासखंड के समस्त प्राचार्य और समन्वयक का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रारंभिक उद्बोधन उग्रसेन पटेल प्राचार्य बड़ेसाजापाली तथा आरिफ बेग समन्वयक अंकोरी द्वारा दिया गया। इसी कड़ी में डॉक्टर तपन भोई मीडिया प्रभारी सवरा समाज,सचिव सरपंच संघ,बसना द्वारा भी वक्तव्य दिया गया।पश्चात मास्टर ट्रेनर्स- वारिश कुमार एवं राजेश साहू द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् सेवाओं की जानकारी दिया गया जिसमें,HWA,स्कूल स्वास्थ्य प्रचार गतिविधियाँ, स्वास्थ्य परिक्षण RBSK के टीम द्वारा, आयरन, एलबेण्डाजोल टेबलेट,माहवारी में सेनीरेटी नेपकीन की व्यवस्था, नैतिक मूल्य व नागरिक,स्वास्थ्य और पोषण,प्रत्येक बच्चे का स्वास्थ्य इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड, अध्यापकों- छात्रों का प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर शरद प्रधान प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी, गजानंद भोई प्राचार्य हाईस्कूल कुदारीबाहरा,अनिल साव समन्वयक बाराडोली, स्मिता पुरोहित व्याख्याता कन्या शाला बसना,डोलचंद नायक बीपीएम,बसना ने भी अपने विचार रखे।इस प्रकार विकासखंड स्तरीय स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न हुआ।


अन्य सम्बंधित खबरें