सरायपाली : बाइक की चाबी से सीमेंट से भरी ट्रक स्टार्ट कर ले ... - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक की चाबी से सीमेंट से भरी ट्रक स्टार्ट कर ले जा रहे दो चोर पुलिस की गिरफ्त में

सरायपाली से सीमेंट से भरी ट्रक चोरी कर ले जाते दो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी बाइक की चाबी से ट्रक को स्टार्ट कर ले जा रहे थे.

नीरज अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल उम्र 26 वर्ष निवासी सागरस्टेट सरायपाली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी की 16 फरवरी को शाम करीब 07:30 बजे आरोपी रनजोत सिंह रैना पिता सतपाल उम्र 35 वर्ष निवासी सरायपाली और डिलेश्वर मारकंडे पिता श्याम सुंदर मारकंडे उम्र 19 वर्ष निवासी बुंदेली हाल मुकाम झिलमिला चौक सरायपाली एक राय होकर चोरी करने की नीयत से नीरज की झिलमिल चौक के पास खड़ी ट्रक को हेल्पर के पास की खिड़की के शीशे को तोड़कर ट्रक में घुसकर अपने मोटरसाइकल की चाबी से ट्रक को स्टार्ट कर 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04LC8515 जो 530 बोरी सीमेंट से लदी हुई कुल जुमला कीमत 26लाख 60 हजार रुपए को चोरी कर उड़ीसा तरफ भाग रहे है.

संपूर्ण हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद को अवगत कराकर थाना प्रभारी सरायपाली एवं पुलिस स्टाफ द्वारा तत्पर्तापूर्वक कार्य कर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें