सरायपाली : बोलेरो वाहन में लगी आग, मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : बोलेरो वाहन में लगी आग, मामला दर्ज

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कसडोल में घर के सामने खड़ी बोलेरो वाहन को किसी ने आग लगा दी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम कसडोल निवासी केदारो मेहेर पिता स्व.सुदर्शन 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की वह अपनी पुरानी बोलेरो क्रमांक CG 07 AX 3643 को घर के सामने बड़े भाई के जगह में हारवेस्टर लगा कर रोज वहीं गाड़ी को खड़ी करता था. 

15 फरवरी को रात करीब 12-1 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति बोलेरो को आग लगा दिया. आग लगनें से गाड़ी पुरी तरह जलकर नष्ट हो गई. हादसे में करीबन 300000 रुपये का नुकसान अनुमानित है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 435 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें