महासमुंद : फिसलकर गिरने से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : फिसलकर गिरने से बाइक सवार की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के तुमगांव रोड बनसिवनी मोड कौंदकेरा के पास फिसलकर गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 17 फरवरी को केस दर्ज किया गया है.

मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतक प्यारे लाल वैष्णव की पत्नि सकुन्ता वैष्णव, भाई राजेश दास वैष्णव पंचान गवाह खिलेश वैष्णव से पुछताछ कर कथन लिया. उन्होंने अपने कथन में बताया कि प्यारे लाल वैष्णव 8 मार्च 2023 को होली त्यौहार होने से घर मे पूजा पाठ कर दोपहर करीब 02:30 बजे घर से अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 GH 8432 में घर से ग्राम बनसिवनी के लिये निकले थे. बनसिवनी से वापस आते समय करीब 03:30 बजे तुमगांव रोड बनसिवनी मोड कौंदकेरा के पास प्यारे लाल अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर फिसल कर गिर गया, जिससे उसके सिर में गभीर चोट लगी. 

उसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गए, जहाँ से रिफर करने पर श्री बालाजी हॉस्पीटल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान प्यारे दास वैष्णव की मौत हो गयी.

पुलिस ने गवाहों के कथनानुसार, प्राप्त पीएम रिपोर्ट तथा घटना स्थल निरीक्षण दौरान प्राप्त भौतिक साक्ष्य के आधार पर प्यारे लाल की मृत्यु स्वयं अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर फिसलकर गिरने से आयी चोटो के कारण होना पाये जाने से अपराध सदर धारा 304 A भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें