बागबाहरा : सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर - CG Sandesh

बागबाहरा : सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर

झलप चौक बागबाहरा में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी, ट्रक का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
वार्ड नं.02 झलप चौक, बागबाहरा निवासी नीरजदास मानिकपुरी पिता लच्छूदास मानिकपुरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 11 फरवरी को उसके पिताजी लच्छूदास मानिकपुरी झलप चौक बागबाहरा में सड़क किनारे खड़े थे, 

उसी समय ट्रक क्रमांक CG 04 CV3955 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे लच्छूदास गिर गये एवं ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया. हादसे के बाद ट्रक ड्रायवर ट्रक लेकर भागने लगा. वहां उपस्थित लोगों ने ट्रक का फोटो खींच लिया. हादसे के बाद लच्छूदास को उठाकर सरकारी अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर करने पर के. वी. केयर अस्पताल रिंग रोड़ में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें