बसना : नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में युवक के खिलाफ माम... - CG Sandesh

बसना : नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग युवती को अपहरण कर ले जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है।

युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी 13 वर्षीय लड़की को आरोपी 17 फरवरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने खेमड़ा निवासी आरोपी समय लाल बंजारा के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें