बसना : खेत को सुधरवा रहे किसान के साथ किया विवाद - CG Sandesh

बसना : खेत को सुधरवा रहे किसान के साथ किया विवाद

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हन में खेत को सुधरवा रहे किसान के साथ दो लोगों ने झगडा विवाद कर जेसीबी को बंद करवा दिया. आरोपियों ने जेसीबी ड्राईवर के साथ भी विवाद किया.

ग्राम खम्हन निवासी किशोर प्रधान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उनका खम्हन में खेत जमीन (खसरा नं 294/1 में 0.70 हेक्टेयर) है. किशोर उक्त खेत में एक सप्ताह से जेसीबी से खेत में काम करवा कर खेत को सुधरवा रहा है. 18 फरवरी को सुबह वह अपने उक्त खेत में किराए के जेसीबी से खेत को सुधरवा रहा था. 

इसी दौरान गांव के ननकी राम बरिहा एवं कान्हू भोई खेत में आये और दोनों बोले की खेत में तुम क्यों जेसीबी चलवा रहे हो, तुमको खेत को बनवाने नही देंगे बोल के जेसीबी को बंद कर दो बोलकर जान से मारने की धमकी दिये और जेसीबी ड्राईवर सबीर खान के साथ भी झगडा विवाद किये है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ननकी बरिहा, कान्हू भोई के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 447-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें