सरायपाली : घर के पोर्च में खड़ी बाइक चोरी
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चट्टीगिरोला से घर के पोर्च में खड़ी बाइक चोरी हो गई. चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम चट्टीगिरोला निवासी नीरज कुमार चौधरी ने पुलिस को बताया की उसके चाचा माखनलाल चौधरी 16 फरवरी को शाम करीब 7 बजे अपने बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 GW 2145 को घर परिसर में बना हुआ पोर्च में खड़ी कर चला गया और खाना खाकर सो गया.
अगले दिन सुबह कार से अपने ड्यूटी भंवरपुर चले गये. ड्यूटी से वापस शाम 7 बजे घर आने के बाद देखे तो बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 GW 2145 को जहां खडी कर रखे थे वहां पर नहीं थी. मोटर सायकल बजाज पल्सर को कोई चोरी कर लिया था. बाइक की कीमती करीबन 10,000 रूपये बताई गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें