बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सुकदेव वैष्णव । बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी पुलिस ने 19 फरवरी को 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है. पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कुरमाडीह रोड किनारे अवैध महुआ शराब बिक्री कर रहा है, जिस पर तस्दीक़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश कुमार सिदार पिता मोहित राम सिदार उम्र 33 वर्ष निवासी कुरमाडीह से रोड किनारे एक बैग के अंदर सफेद झिल्ली में भरा हुआ 09 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1800 रुपए को विधिवत जप्त किया गया. 

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध क्रमांक 96/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. संपूर्ण कार्यवाही चौकी भंवरपुर पुलिस द्वारा किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें