महासमुंद : पैसों की लेनदेन की बात को लेकर युवक के साथ मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : पैसों की लेनदेन की बात को लेकर युवक के साथ मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम साराडीह में पैसों की लेनदेन की बात को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम साराडीह निवासी शिव कुमार ब्रम्हे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 21 फरवरी को सुबह 10 बजे वह अपने गांव के जितेन्द्र चेलक के वाहन छोटा हाथी को लेकर रायपुर गया था. रात्रि करीब 10:30 बजे वह अपने घर जा रहा था तभी नहर के पास सतीश चेलक मिला और बोला कि तुम मेरा लिया हुआ पुराना पैसा क्यों नहीं दे रहे हो, आज मुझे मेरा पैसा दो.

शिव कुमार ने थोड़ी देर में पैसा को घर से लाकर देता हूं कहा. तब सतीश चेलक एक तो पैसा लिया है और देने के लिए आनाकानी करता है कहकर अश्लील गालियाँ देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. शिव कुमार ने बचाव-बचाव चिल्लाया तो वहां खड़े रमेश साहू एवं अन्य लोग आकर झगड़ा को छुड़वाये. सतीश चेलक के मारने से शिव कुमार को चोटें आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सतीश चेलक के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें