सरायपाली : दरवाजा तोड़कर घर घुसकर मारपीट, मामला दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम केदुवां में दरवाजा तोड़कर घर घुसकर मारपीट और सामानों को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
ग्राम केदुवां निवासी बसंत कुमार पटेल ने पुलिस को बताया की 18 फरवरी को वह महेश कुमार दास के पान ठेला में पान खाने गया था. उसी समय लोहरीनडीपा का पप्पू ऊर्फ ताराचंद साहू पान ठेला के पास आया और पुरानी रंजिश को लेकर बसंत के साथ अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. गांव का टीकेश्वर पटेल, महेश दास बीच बचाव किया तो बसंत जान बचाकर अपने घर की ओर भागा और घर जाकर दरवाजा बंद कर लिया.
कुछ देर बाद पप्पू ऊर्फ ताराचंद साहू अपने साथी डुगु बंछोर व उनके साथी के साथ लाठी डंडा से लेस होकर सभी बसंत के घर आये और दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खोला तो सभी लोग दरवाजा को तोड़कर घर अंदर आकर अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट किये तथा घर के सामान दर्पण,कुर्सी, बल्ब व गेट को तोड़कर आर्थिक क्षति कारित किये हैं. मारपीट से बसंत को चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ताराचंद ऊर्फ पप्पू साहू , डुगु बंछोर व उनके साथी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.