14 दिनों तक बंद रहेगी मदिरा दुकानें
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) ने राजिम कुम्भ मेला के दौरान 14 दिनों के लिए आसपास के मदिरा दुकान बंद करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किया है.
बता दें कि गरियाबंद जिला के राजिम में 24 फरवरी से 08 मार्च तक राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर राजिम मेला क्षेत्र के आसपास स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान बंद रहेगी।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद जिला के राजिम, रायपुर जिला के गोबरा नवापारा तथा धमतरी जिला के मगरलोड क्षेत्र के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने बंद रखे जाएंगे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें