सरायपाली : अत्यधिक शराब सेवन कर गिरने से घायल की अस्पताल में मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम आवला चक्का निवासी व्यक्ति शराब के नशे में गिरकर घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को सुरित राम यादव पिता एवन यादव उम्र 45 साल अत्यधिक शराब सेवन करने के कारण गिर गया, जिससे उसे चोटें आई. उसे इलाज के लिए श्याम अस्पताल भंवरपुर में ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें