महासमुंद : मां-बेटे के साथ मारपीट, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद थाने में मां-बेटे के साथ मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वार्ड नं. 7 नयापारा महासमुन्द निवासी उषा साहू ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को रात करीब 07:30 बजे उसका बेटा अमन साहू नयापारा संतोषी मंदिर के पास मोहल्ले का निवासी पप्पू पटेल और सचीन पटेल के साथ पुरानी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था।
उषा वाद विवाद को सुनकर संतोषी मंदिर के पास गयी और बोली की क्यो वाद विवाद कर रहे हो। तो पप्पू पटेल और सचीन पटेल दोनो एक राय होकर उषा व अमन साहू को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये।
मारपीट से अमन के सिर व पैर में चोटे आयी व उषा के सिर में चोट आयी है। घटना को देख व सुनकर आकश साहू द्वारा 108 एम्बुलेंस को बुलाया व जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज हेतु ले गया। जहां से अमन साहू को रिफर करने पर अकाल पुरख अस्पताल महासमुन्द में ईलाज हेतु भर्ती किया गया।
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पप्पू पटेल , सचीन पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।