सिंघोड़ा : जमीन बटवारे की बात को लेकर बेटे ने बुजुर्ग पिता के... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : जमीन बटवारे की बात को लेकर बेटे ने बुजुर्ग पिता के साथ की मारपीट

सिंघोड़ा थाना क्षेत्रे के ग्राम कस्तुराबहाल में जमीन बटवारे की बात को लेकर बेटे ने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम कस्तुराबहाल निवासी रविचंद विभार ने पुलिस को बताया की वह ज्यादा वृद्ध होने के कारण घर में ही रहता है और घर का ही थोडा बहुत काम करता है. उसके दो बेटे हैं. रविचंद द्वारा दोनों बेटों को बँटवारा दे दिया गया है. रविचंद और उसके दोनो बेटे एक ही घर में अलग-अलग कमरे में हिस्सा लेकर रहते है. उसका छोटा बेटा घनश्याम विभार जमींन के बटवारे को लेकर आये दिन अपने पिता रविचंद को बोलते रहता है.

23 फरवरी को सुबह करीब 08 बजे जब रविचंद घर के आंगन में बैठा था. तब घनश्याम बाहर कहीं से आया और बोला कि तुम लोग जमीन बटवारा किये हो जिसमें मुझे बराबर हिस्सा नहीं मिला है बोलकर अश्लील गाली देते हुए आज तुझे जान से खत्म कर दुंगा बोलते हुए डंडा से रविचंद के सिर और पीठ में मारा, जिससे उसे चोटे आई है. लडाई झगडा को देखकर रविचंद का बड़ा बेटा उरकुलु विभार आया, जिसे देखकर रविचंद का छोटा बेटा भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी घनश्याम विभार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें