सरायपाली : स्कूटी में अवैध शराब ले जाते 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूटी में अवैध शराब ले जाते 2 गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 24 फरवरी को मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है. आरोपी अरिजीत निषाद पिता कल्प राम निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी नीमऊगुड़ा और विशाल चौहान पिता रतनलाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी निमाऊगुड़ा अपने स्कूटी क्रमांक CG 06 जीजे - 8732 मे महुआ शराब परिवहन कर रहे थे. जप्त शराब की कीमत 10 हजार रुपये बताई गई.

आरोपियों के खिलाफ धारा-34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें