तुमगाँव : महिला ने पडोसी के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकाय... - CG Sandesh

तुमगाँव : महिला ने पडोसी के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी की महिला ने पडोसी के खिलाफ मारपीट के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

खैरझिटी निवासी ममता सिन्हा पति ईश्वर सिन्हा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह 25 फरवरी को सुबह करीबन 7 बजे घर के सामने काम कर रही थी. तभी उसका पडोसी गेस कुमार साहू ने उन दोनों के दिवाल से लगा हुआ मुनगा पेड को काटने के लिए ममता के ससुर को बोला. 

इस बात को सुनकर ममता ने गेस कुमार साहू को कहा कि हम लोगों के पास टाईम नहीं है, आप लोग ही काट लेते. तभी गेस कुमार साहू का लडका पोषण साहू आया और अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया. इसके पूर्व भी एक बार गाली गलौज कर चुका है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पोषण साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें