महासमुंद : नशीली दवाइयों के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : नशीली दवाइयों के साथ 2 गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने नशीली दवाइयों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति रेल्वे स्टेशन तरफ से संयुक्त रूप से पकड कर एक विमल पान मसाला जुबा केसरी लिखा हुआ रंगीन कपडे के झोला में प्रतिबंधित नशीली दवाई बिक्री करने हेतु लेकर आ रहे है. सूचना पर पुलिस स्टेशन रोड गुरूद्वारा के सामने महासमुन्द पहुंची, जहां पर मुखबीर की सूचना के अनुसार दो व्यक्ति संयुक्त रूप से झोला के एक-एक छोर को पकडकर आ रहे थे, जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपी प्रवीण साव ऊर्फ फोडे पिता चंदन राम साव उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं 28 मौहारीभाठा महासमुन्द तथा मनोज डांडेकर पिता मेवाराम डांडेकर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं 11 बंगला पारा तुमगांव के कब्जे से एक विमल पान मसाल जुबा केसरी केसर युक्त लिखा हुआ रंगीन कपडे के झोला में भरी हुई 40 पैकेट SPASMO / PROXYVON PLUS जिसके 39 पैकेट के प्रत्येक पैकेट में 18- 18 स्ट्रीप (पत्ता) प्रत्येक स्ट्रीप में 08-08 नग कैप्सूल एवं एक पैकेट मे 15 स्ट्रीप जिसके प्रत्येक स्ट्रीप में 08-08 नग कैप्सूल कुल 717 स्ट्रीप कुल जुमला कैप्सूल 5736 नग कैप्सूल प्रत्येक स्ट्रीप में 08 नग कैप्सूल की कीमत 80.80 रूपये कुल जुमला कीमती 57933.60 रूपये, प्रत्येक पैकेट में बैच नं XY10211MFG DATE OCT 2023 EXP DATE SEP 25 MRP 80.80 लिखा हुआ. एक नग काले रंग की नोकिया कंपनी का कीपेड मोबाईल् कीमती 1000 रूपये एवं एक नग सफेद रंग की सैमसंग कम्पनी की कीपेड मोबाईल कीमती 1000 रूपये, कुल कीमती 69,933.60 रूपये जप्त किया गया.


आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया. मौका पर देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें