महासमुंद : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल - CG Sandesh

महासमुंद : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के एनएच 353 रोड, बोरियाझर मोड के पास सडक हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल व्यक्ति के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम अमलीडीह (खल्लारी) निवासी भीखम कुमार साहू ने पुलिस को बताया की 15 फरवरी को उसका छोटा भाई शेखर कुमार साहू रायपुर काम से अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 GV 5753 से गया था. घर अमलीडीह अपने मोटर सायकल से आ रहा था.

इसी दौरान दोपहर करीब 01 बजे एनएच 353 रोड बोरियाझर मोड के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 GW0960 के चालक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया, उसे डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें