पिथौरा : शराब बनाकर बेचने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : शराब बनाकर बेचने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में शराब बनाकर बेचने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. मंजूलता दास ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उनके गाँव के जगदीश एवं मोहित के द्वारा शराब बनाकर गांव में शराब बेंचा जाता है. जिससे गांव का शांति भंग होता है.

26 फरवरी को मंजूलता ने मना किया तो जगदीश एवं मोहित ने उसके साथ गली में मारपीट की. जगदीश के हाथ में ब्लेड रखा गया था, जिसको बीच बचाव कर ग्रामीणों के द्वारा छिना गया. जगदीश के द्वारा बोरिंग को क्षतिग्रस्त किया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जगदीश व मोहित के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें