सरायपाली : शा. उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में न्योता भोज का आयोजन
सरायपाली विकासखंड के ग्राम रिमजी के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी एवं प्राथमिक शाला
के सभी बच्चों को
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत 27 फरवरी को न्योता भोज के रूप में भरपेट खीर-पूड़ी खिलाया गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी।

संस्था प्रमुख ओमप्रकाश साव और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रकुमार चौहान व सभी सदस्यों द्वारा कविता गुप्ता को धन्यवाद दिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें