तुमगांव : कांच की शीशी से वार कर युवक का फोड़ा सिर - CG Sandesh

तुमगांव : कांच की शीशी से वार कर युवक का फोड़ा सिर

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में कांच की शीशी से वार कर युवक को घायल करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम अछोली निवासी नोमेश साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 27 फरवरी को शाम करीब 07:45 बजे अपने गांव अछोली से बेलटुकरी जाने के रास्ते में खडा था.

उसी समय गांव का सूरज साहू आया और पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद कर अश्लील गाली गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर तु क्या कर लेगा कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और रोड किनारे पडे कांच की शीशी को उठाकर नोमेश के सिर के पीछे हिस्से में शीशी से मार दिया, जिससे नोमेश को चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सूरज साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें