बागबाहरा : सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले... - CG Sandesh

बागबाहरा : सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में 2 के खिलाफ मामला दर्ज

बागबाहरा थाने में दो लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में केस दर्ज किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बिट्टू कुमार पिता नागेश्वर मेहता निवासी बागबाहरा ने 1 सितम्बर 2022 तथा पारसराम सहू पिता भानू राम साहू निवासी बीहाझर ने 4 फरवरी 2022 को अपने मोबाइल से इंटरनेट का प्रयोग करते हुए महिला एवं बच्चो का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया था.

सायबर सेल महासमुन्द से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट 67, 67 बी सुचना पौधोगिकी अधि. 2000 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें