अगले 48 घंटे तक कहर मचाएगी धुआंधार बारिश - CG Sandesh

अगले 48 घंटे तक कहर मचाएगी धुआंधार बारिश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हो रही छुटपुट वर्षा का दौरा अब खत्म हो गया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा कम हो गई है, जिसकी वजह से गुरुवार को प्रदेश में मौसम मुयत: शुष्क रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोप फिर सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में 2 मार्च से फिर वर्षा का दौर प्रारंभ हो सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, सिस्टम के प्रभाव से छाने वाले बादल की वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया था और रात का पारा चढ़ा हुआ था। अब आसमान साफ हो चुका है, जिसकी वजह से रात का पारा घटने और दिन का तापमान वृद्धि की ओर अग्रसर होगा।


बुधवार को शहर के ऊपर से बादल छंटने की वजह से दिन में गर्माहट महसूस हुई और इस तरह का असर अगले दो दिन रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में पुनः बदलाव होने के संकेत नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के शक्तिशाली होने का अनुमान है. एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी के आने की संभावना है। इससे बादल छाने और कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और गाज गिरने की स्थिति बनने के आसार हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें