शादी के 48 घंटे के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान...जाने क्य... - CG Sandesh

शादी के 48 घंटे के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान...जाने क्या है पूरा मामला

 केशकाल। शहर के फरगांव थाना क्षेत्र के ग्रामबरकई में एक युवक ने शादी के 48 घंटे बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।


बता दें कि मृतक युवक ने शादी के 2 दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि युवक ने बीती रात घर से थो़ड़ी ही दूर खेत में पेड़ पर फांसी लगाई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले को गंभीरता से लेते हुआ मर्ग कायम कर जांच में ली है। जिसमें पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। वहीं आशंका जता रही है कि लव ट्राइंगल का मामला हो सकता है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें