प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड औ... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड और किया जा रहा आधार कार्ड अपडेट

धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में विशेष जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीत दिन अधिकारियों सहित कर्मचारियों के दल द्वारा कमार बसाहट पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाने और आधार अपडेट करने का कार्य किया गया। 

आधार पंजीयन और अपडेट के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में 2 हितग्राहियों का नया पंजीयन और 14 आधार अपडेट किया गया। वहीं ग्राम पंचायत बिरनासिल्ली में 13 हितग्राहियों का आधार पंजीयन तथा 10 अपडेट किया गया। इसके साथ ही 26 कमार हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें