तुमगाँव : एक ट्रक की ठोकर से दूसरी ट्रक से टकराई कार - CG Sandesh

तुमगाँव : एक ट्रक की ठोकर से दूसरी ट्रक से टकराई कार

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पास NH53 पर हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार लोगों को चोटे नहीं आई है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गाय को बचाने के लिए ट्रक रुका, उसी के पीछे कार रुकी इसी दौरान कार के पीछे आ रही ट्रक ने कार को ठोकर मार दी.

गंजपारा वार्ड नं.37 दुर्ग निवासी मनीष सिन्हा पिता राजेश सिन्हा ने पुलिस को बताया की वह स्वीफ्ट डिजायर कार क्रं. CG 07 BY 7771 से अपने दोस्तों के साथ झलप से दुर्ग अपने घर जा रहा था. तब NH53 रोड कांपा के पास गाय को बचाने के लिए ट्रक CG 14 D 0760 ने गाडी रोकी. उसे देखते हुए मनीष ने भी अपनी कार रोकी, तत्पश्चात ट्रक क्रं.CG 14 D 0874 के चालक ने पीछे से तेज रफ्तार चलाकर कार को टक्कर मारी दी, जिससे कार सामने वाली ट्रक में जाकर टकरा गई, जिससे कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें