बागबाहरा : बैंक मैनेजर की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : बैंक मैनेजर की मोटर सायकल चोरी

बागबाहरा थाने में बैंक मैनेजर ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी है. बताया गया की बैंक मैनेजर ड्यूटी से आने के बाद रात को गेट के पास मोटर सायकल को खड़ी कर मकान में चले गए. उसी रात किसी ने बाइक चोरी कर ली.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मण्डला जिले के वार्ड नं. 06 ग्राम बिझिंया निवासी अंकित गुप्ता केनेरा बैंक बागबाहरा में मैनेजर के पद पर पदस्थ है. वह लाल चंद जैन के घर में किराये के मकान में रहता है. अंकित का मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक CG 06 GF 0531 जो कैनरा बैंक के नाम पर है.

6 मार्च को अंकित डयूटी से आने के बाद किराये के मकान के गेट के पास रात्रि 09:30 बजे खडी कर हेण्डल लॉक कर किराये के मकान में चला गया. जिसे किसी ने चोरी कर ली. अंकित ने आसपास पता तलाश किया लेकिन पता नहीं चला. चोरी हुए बाइक की कीमत करीब 20,000 रूपये बताई जा रही है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें