CG : महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर जा रही ऑटो हादसे का शिकार... - CG Sandesh

CG : महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर जा रही ऑटो हादसे का शिकार, 3 की मौत कई घायल

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर जा रही ऑटो हादसे का शिकार हो गई. हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक पवन अपने ऑटो में करीब 15 से अधिक सवारी को लेकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए ले जा रहा था. इसी दौरान गरदा घाटी में ढलान के कारण ऑटो का ब्रेक नहीं लग पाया और ऑटो घाटी में पलट गई. 

हादसे में ऑटो में सवार 2 मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से पहले बड़े किलेपाल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें मेकाज रेफर कर दिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें