पिथौरा : EMT के पद पर कार्यरत कर्मचारी की मोबाइल, नगद रकम सह... - CG Sandesh

पिथौरा : EMT के पद पर कार्यरत कर्मचारी की मोबाइल, नगद रकम सहित अन्य सामानों की चोरी, नामजद केस दर्ज

सीएचसी पिथौरा के ड्यूटी रूम से 108 में EMT के पद पर कार्यरत कर्मचारी की मोबाइल, नगद रकम सहित अन्य सामानों की चोरी हो गई. मामले में नामजद शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम खाडादरहा (बागबाहरा) निवासी भीमसेन पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, भीमसेन सीएचसी पिथौरा में एम्बुलेंस 108 में EMT के पद पर कार्यरत है. 6 मार्च को रात 08 बजे से सुबह 08 बजे तक ड्युटी पर था. रात करीबन 11:35 बजे वापस हॉस्पिटल रूम में आकर देखा तो उसका बैग में रखा एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल, नगदी रकम 1500 रूपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड नहीं था.

आसपास पूछताछ करने पर प्रेमशंकर महानंद ने भीमसेन को बताया कि उसने बनपचरी के भूपेन्द्र कुंभकार को एक बैग ले जाते देखा है. शंका जताई जा रही है की चोरी उसी ने की होगी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद भूपेन्द्र कुंभकार के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें