बागबाहरा : युवक के साथ मारपीट, बचाने आई माँ को भी पीटा - CG Sandesh

बागबाहरा : युवक के साथ मारपीट, बचाने आई माँ को भी पीटा

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाठा में युवक के साथ मारपीट की गई. बीच बचाव करने आई युवक की माँ के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. ग्राम चारभाठा निवासी करण कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को रात करीब 9 बजे मेन गली चौक चारभाठा में करण, शिव कुमार खाण्डे, लोकेश जांगडे, धनेश्वर खाण्डे खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे. 

बातचीत के दौरान धनेश्वर खाण्डे को करण के द्वारा ‘बे’ शब्द बोलने के कारण वह गाली गलौज कर लडाई झगडा कर मारपीट करने लगा एवं पास में रखे डण्डा से सिर में मारा, जिससे करण के सिर से खून बहने लगा. इसी बीच करण की मां धान बाई कुर्रे बीच बचाव करने लगी तो उसको भी हाथ मुक्का से मारपीट की गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी धनेश्वर खाण्डे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें