बागबाहरा से पिथौरा रोड़ पर पलटी ट्रक - CG Sandesh

बागबाहरा से पिथौरा रोड़ पर पलटी ट्रक

बागबाहरा से पिथौरा रोड, खल्लारी स्थापना मोड के पास चालक की लापरवाही से ट्रक पलट गई. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
मध्यप्रदेश के गुना जिले के पोरवाल कालोनी निवासी अजय छारी ने पुलिस को बताया की वह SV इंटरप्रायजेस में सुपरवायजर का काम करता है. अजय को 9 मार्च को मोबाईल फोन से सुचना मिला कि उनके कंपंनी का ट्रक क्र. MP 04 GB 1108 से HPCL गैस कंपंनी मंदिर हसौद से भरी सिलेण्डर भरकर उड़ीसा जाने के लिए निकला था. 

रात्रि करीबन 11:30 बजे बागबाहरा से पिथौरा रोड खल्लारी स्थापना मोड के पास वाहन चालक की लापरवाही से ट्रक अनियंत्रित होकर दूर्घटना से पलट गई, जिससे वाहन चालक मनीष सिंह घायल हो गया. जिसे इलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा ले जा गया एवं दूर्घटना से ट्रक क्र. MP 04 GB 1108 पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है तथा चलने की स्थिति में नही है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक मनीष सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें