कुछ ही देर में किसानों के खातों में आएगी अंतर की राशि - CG Sandesh

कुछ ही देर में किसानों के खातों में आएगी अंतर की राशि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद स्थित शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय परिसर पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया.

मुख्यमंत्री यहां सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान समर्थन राशि वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल होंगे. आज किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रुपये अंतर की राशि हस्तांतरित की जाएगी. सीएम साय कुछ ही देर में बटन दबाकर राशि ट्रान्सफर करेंगे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें