सरायपाली : SDM ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : SDM ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक चोरी

सरायपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से SDM ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत युवक की बाइक चोरी हो गई.

थाणे में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कोदोगुडा निवासी विकास पाणिग्राही वर्तमान में H-2, 1 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सरायपाली में निवासरत है. वह SDM ऑफिस सरायपाली में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है. वह प्रतिदिन कि भांति 11 मार्च को ऑफिस से घर जाकर अपने मोटर सायकल HF डिलक्स लाल कलर क्र. CG06 GQ 2859 कीमती करीबन 25 हजार रूपये को घर के बाहर गली में खड़ी कर रात में सो गया.

12 मार्च को सुबह घर से बाहर निकलकर देखा तो जहां पर मोटर सायकल खड़ी थी, वहां पर नहीं थी. किसी ने बाइक चोरी कर ली. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें