तुमगांव : मेडिकल से दवाई लेकर लौट रहे बालक को बाइक ने मारी ठ... - CG Sandesh

तुमगांव : मेडिकल से दवाई लेकर लौट रहे बालक को बाइक ने मारी ठोकर

तुमगांव चौक स्थित मेडिकल से दवाई लेकर आ रहे 15 वर्षीय बालक को बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घायल बालक के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

वार्ड नं. 01 तुमगांव निवासी ओमप्रकाश धीवर ने पुलिस को बताया की 9 मार्च की शाम उसका बेटा अमन धीवर उम्र 15 साल तुमगांव चौक स्थित मेडिकल दवाई लेने गया था. दवाई लेकर सायकल से वापस घर आ रहा था. इसी दौरान प्रेम होटल के सामने मोटर सायकल प्लेटिना क्रं. CG 06 GX 4120 ने पीछे से ठोकर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया.

13 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें