महासमुंद से वीरेन्द्र चौधरी को मिला टिकट, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जारी की पहली सूची
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें महासमुंद से वीरेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, कोरबा से कमलदेव सारथी, बिलासपुर से अशवंत साहू, राजनांदगांव से रमेश ठाकुर, दुर्ग से यशवंत साहू, रायपुर से दयाशंकर निषाद तथा कांकेर से थाकेश माहला को प्रत्याशी बनाया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें