तुमगांव : ट्रेक्टर से गांजे की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
तुमगांव पुलिस ने उत्तरप्रदेश के 01 आरोपी के कब्जे से 12,97,600 रूपये की 64.880 किलो ग्राम गांजा जप्त
ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाकर खपाने की थी योजना
ट्रेक्टर ट्राली के नीचे बने चेम्बर में छिपाकर कर रहा था गांजे की तस्करी
तुमगांव पुलिस ने 16 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ट्रेक्टर से गांजे की तस्करी करते आरोपी को पकड़ा है. आरोपी एक बिना नंबर का नीला रंग का स्वराज ट्रेक्टर के ट्राली के नीचे गुप्त रूप से चेंबर बनाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा झलप की ओर से रायपुर की तरफ लेकर जा रहा था, जिसे तुमगांव पुलिस द्वारा ओवरब्रिज बाईपास NH 53 में पकडा गया.
ट्रैक्टर चालक अरविंद कुमार त्रिवेदी पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 02 माधवपुर सितला मोहनी स्वाकमी इंटर कॉलेज गोविंद के पास थाना गदागंज जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश है. ट्रेक्टर की ट्राली का बारीकी से निरीक्षण करने पर ट्राली के अंदर गुप्त चैंबर बना हुआ मिला. कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने गांजा तस्करी किया जाना स्वीकार किया.
ट्राली की तलाशी लेने पर चेम्बर के अंदर भुरे रंग के टेप से लिपटा हुआ छोटे बडे 28 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 64.880 किलो ग्राम किमती 12,97,600 रूपये जुमला एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर मय ट्राली कीमती 3,50,000 रूपये जुमला किमती 16,52,600 रूपये मिलने पर विधिवत जप्त किया गया एवम आरोपी के विरूद्ध थाना तुमगांव मे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के प्रावधानो के तहत अपराध क्रमांक 54/2024 पंजीबद्ध किया गया व आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.