खल्लारी : 12 कट्टा धान ले भागे चोर - CG Sandesh

खल्लारी : 12 कट्टा धान ले भागे चोर

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारमुडा से 12 कट्टा धान चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम खम्हारमुडा निवासी मोहन लाल साहू ने पुलिस को बताया की उसने अपने खरीफ सीजन का बीज एवं खाने हेतु बचाकर रखे धान को पुनित गुरूजी के खाली मकान मे रखा था. पुनित गुरूजी के घर विवाह कार्यक्रम रहने से मकान को मेहमानो के रहने के लिए खोलकर रखे थे. 11 मार्च की रात सभी बारात चले गये. घर खुला एवं सुना रह गया. 

12 मार्च को बारात से लौटने पर ज्ञात हुआ कि गुरूजी के मकान के कमरे में रखे 24 कट्टा धान में से 12 कटटा धान नहीं था. आसपास पतासाजी के बाद भी कुछ पता नहीं चला. ग्राम स्तर पर पंचायत कर गुम हुये धान का तलाश करते रहे परंतु कोई पता नही चला. चोरी हुए धान की कीमत 10,600 रुपये आंकी गई. मोहन ने शिकायत में बताया है की उसे चोरी के संबंध में गांव के रिमांशु गिरी के उपर संदेह है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 380 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें