महासमुंद : मवेशी से भरी पिकअप ने कार को मारी ठोकर, पीछा कर पकड़ा गया
महासमुंद पुलिस ने मवेशी पिकअप से मवेशी तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी 9 गाय और 2 बछड़ों को पिकअप से ले जा रहा था. इसी दौरान उसने कार को मारी ठोकर मार दी. ठोकर मारने के बाद पिकअप भागने लगा, जिसे पीछा कर रोका गया.
आरंग निवासी यादेश्वर कुमार देवांगन पिता स्व0 देवेन्द्र कुमार देवांगन उम्र 35 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने साथी रमेश देवांगन के जन्म दिन पर वृद्धाश्रम दलदली रोड महासमुंद में फल बांटने के लिए अपनी वैगन कार CG 04 MB 9759 से जा रहा था. उसके साथ रमेश देवांगन, विष्णु देवांगन और भानू जलक्षत्री सवार होकर जा रहे थे. दूसरी कार में पीपला फाउंडेशन के पदाधिकारीगण दूजेराम धीवर, महेन्द्र पटेल और उनके साथीगण भी साथ-साथ चल रहे थे.
दलदली रोड रेल्वे फाटक के पास पिकअप वाहन क्र. CG 23 -1503 का चालक तेज़ और लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाकर कार को जबरदस्त टक्कर मार दी.
इस बीच दूसरी कार से पीछा करके पिकअप वाहन चालक को घटना स्थल से करीब 8 कि.मी. दूर बोरियाझर गांव के पास ओवरटेक कर रोका गया और डायल 102 को फोन पर सूचना दिया गया. तब आरोपी पिकअप वाहन को थाना लेकर आए. पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम अहकामुद्दीन निवासी गंजपारा महासमुंद बताया. पिकअप वाहन को पालीथीन से पूरी तरीके से ढककर बांधा गया था. जिसे थाने में खोलने पर 9 गाय और 2 नवजात बछड़े निकले. जिसे क्रूरता के साथ गाय और नवजात बछड़े को भरकर ले जाया जा रहा था. उससे इनकी मौत होने की आशंका थी. पुलिस ने आरोपी अहकामुद्दीन के खिलाफ 279-IPC, 10-LCG के तहत अपराध कायम किया है.